।ः। राम नाम लेखन वेब साईट बनाने का उद्धेष्य ।ः।

“जय श्री राम”


राम नाम की महिमा इतनी महान कि इसकी महिमा का गुनगान करने के लिये एक जन्म कम है |

इसकी महिमा में सभी देवी, देवताओ ने कहा है, कि राम का नाम राम से महान है |

भगवान विष्णु ने सभी अवतारो में राम अवतार को सर्वश्रेष्ठ माना है |

राम का नाम मनुष्यों को सभी सुखों को प्रदान करने वाला कल्पवृक्ष है।

भगवान शंकर जी भी हमेशा राम नाम का जाप करते है।

पवन पुत्र हनुमान निरंतर राम नाम का जाप करते है और रामभक्त कहलाते है।

डाकू रत्नाकर ने राम नाम का उल्टा(मरा-मरा) जाप किया और जाप के प्रभाव से महर्षि वाल्मीकि के नाम से जाने जाते है।

श्रीरामचरितमानस के रचियता तुलसीदास ने वालकांड में राम नाम की महिमा का विस्तार पूर्वक वर्णन किया है।

राम नाम का जाप कर, इसके प्रभाव को जानकर,सभी महान लोगों ने अपनी-अपनी बुद्धि अनुसार राम नाम की महिमा का वर्णन किया है।

राम नाम के दो अक्षर में, सब शांति समाई है। लिखो रे भाई राम राम, यह बडा ही सुखदाई है।

हमारा उद्धेष्य इस बेव साईट से बस इतना है की हम सभी राम नाम लिख कर उस ईश्वर से नाता जोडें जिसने हमें ये मानव जीवन दिया है हर कर्तव्य से बड़कर ये हमारा पहला कर्तव्य बनता है कि हम उस ईष्वर को हमेषा याद रखें जिसने हमें ये जीवन देकर इस दुनियाँ में भेजा है।

और सोचें कि हमारे जन्म का कारण क्या है।

क्यौं हमें ये मानव जीवन मिला है।

जब हम ये सवाल अपने आप से करते है तो हमें अन्तरात्मा से कुछ जवाव मिलते है।

कि हम कुछ अच्छा करें।

अपने लिऐ, अपने परिवार के लिऐ, अपने समाज के लिऐ अच्छा करें।

कुछ भी अच्छा करने से पहले शुरूआत हम अपने आप से करें।

ये तभी संभव है जब हम अपनी आत्म शक्ति को बढ़ायेंगे।

अपनी आत्मषक्ति बढ़ाने का बहुत ही आसान तरीका है एकाग्राचित हो कर प्रभु श्रीराम के नाम का लेखन व जाप करें ।

हम जितना एकाग्रचित होकर प्रभु का नाम लिखेंगे उतनी ही हमारी आत्मशक्ति जाग्रित होगी।

और हमारे अन्दर अद्धभुत शक्ति का संचार होगा।

इस अद्धभुत शक्ति से हम संसार की हर बुराई पर विजय प्राप्त कर सकतें हैं।

भगवान् श्री राम का नाम लिखना कोई कठिन कार्य नही है।

और ना ही राम नाम लिखने के कोई नियम है प्रभु नाम लिखना बहुत ही आसान और सरल है प्रभु का नाम कभी भी, किसी भी समय ओर किसी भी जगह लिखा जा सकता है लोग इसे कापी में लिखा करते है हमने तो बस सुविधा जनक बनाते हुऐ।

राम नाम लेखन कि सुविधा आन-लाईन कि है। इससे हम कभी भी प्रभु का नाम लिख सकते है।

इस आधुनिक युग में हम प्रभु के नाम को भुलाना नही चाहते हैं। इसी दिषा में यह हमारी शुरूआत है नियम से रोज प्रभु श्री राम का नाम लिखें तथा हमारे प्रयास को सार्थकता प्रदान करें।